Header Banner

Saphala Ekadashi 2024 के दिन भगवान विष्णु को 5 चीजों का भोग, देगा नयी साल में खुशिया

Kaif pic By - Wednesday, Dec 25, 2024
Last Updated on Dec 25, 2024 02:56 PM

Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी का व्रत हर साल पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-आराधना करने से भक्तों को विशेष फलों की प्राप्ति होती है। विष्णु भगवान के साथ ही इस दिन देवी लक्ष्मी का पूजन करना भी शुभ माना जाता है। साल 2024 में 26 दिसंबर के दिन सफला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। सफला एकादशी के दिन व्रत रखने वाले भक्तों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि, आपको सफला एकादशी के दिन किन चीजों को भोग भगवान विष्णु को लगाना चाहिए। इन चीजों का भोग लगाने से विष्णु जी का आशीर्वाद आप पर बरसता है, साथ ही आपके जीवन में खुशियां आती हैं।

Offering 5 things to Lord Vishnu on Saphala Ekadashi 2024

धनिया

सफलता एकादशी के दिन अगर आप भगवान विष्णु को धनिया की पंजीरी का भोग लगाते हैं तो आपको सफलता जीवन में प्राप्त होती है। धनिया की पंजीरी चढ़ाने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और आपको जीवन में धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

केला

भगवान विष्णु को केले का भोग लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है। विष्णु भगवान को केला चढ़ाने से आरोग्य की आपको प्राप्त होती है। इसके साथ ही विष्णु भगवान के साथ ही गुरु बृहस्पति का भी आपको आशीर्वाद मिलता है। केले का भोग लगाने से आपके जीवन की कई समस्याओं का अंत हो जाता है।

पीली मिठाईयों का भोग

सफला एकादशी के दिन आपको पीली मिठाईयों का भोग भी भगवान विष्णु को लगाना चाहिए। मिठाईयों का भोग लगाने से आपके जीवन में भी मिठास बनी रहती है। आप बेसन के लड्डू, पेड़ा आदि का भोग सफलता एकादशी पर भगवान विष्णु को लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको पारिवारिक जीवन में भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

केसर का हलवा

अगर आप कार्यों में सफलता चाहते हैं, जीवन में संतुलन चाहते हैं, तो आपको केसर का हलवा बनाकर भगवान विष्णु को भोग लगाना चाहिए। केसर का हलवा भगवान विष्णु को अतिप्रिय है। इसका भोग लगाने से आपको नए साल में भी शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इसका भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में इसे लोगों को वितरित भी आपको करना चाहिए।

पंचामृत

सफला एकादशी के दिन आपको पंचामृत यानि घी, दूध, दही, शक्कर और शहद को मिलाकर भगवान विष्णु को अर्पित करना चाहिए। पंचामृत का भोग भगवान विष्णु को लगाने से आपको मानसिक शांति का अनुभव होता है। साथ ही आपकी मनोकामनाओं को भी भगवान विष्णु पूरा करते हैं।

About the Author:

Mohammad Kaif Writter

Mohammad Kaif

More Articles from Kaif