Header Banner

Mangalwar Ke Upay: Mangalwar Ke Din Sabhi ko apnane chahiye ye upay

Akshay pic By - Monday, Jun 16, 2025
Last Updated on Jun 16, 2025 10:27 PM

मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है, इस दिन लोग व्रत रखते हैं और बजरंग बली के दर्शन के लिए हनुमान मंदिर जाते हैं। ऐसे में कुछ उपाय अपनाकर लोगों के दुख दूर हो सकते हैं।

Mangalwar Ke Upay: Mangalwar Ke Din Sabhi ko apnane chahiye ye upay

मंगलवार के दिन बजरंग बली की पूजा की जाती है। हनुमान जी को कलयुग का देवता कहा जाता है। मान्यता है कि अगर आप सच्चे मन से भगवान श्री राम की पूजा करते हैं तो हनुमान जी बहुत प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। मंगलवार का दिन बहुत खास माना जाता है।

मंगलवार के दिन करें ये उपाय

अगर संभव हो तो मंगलवार के दिन सुबह और शाम हनुमान या श्री राम मंदिर जाएं और हनुमान चालीसा के साथ-साथ राम चालीसा का पाठ भी करें। इससे हनुमान जी प्रसन्न होंगे और वे भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।

गुड़ और चना खिलाएं

मंगलवार के दिन मंदिर जाएं और वहां हनुमान जी को गुड़ और चना चढ़ाएं। साथ ही मंदिर परिसर में मौजूद बंदरों को भी गुड़ और चना खिलाएं। इससे हनुमान जी प्रसन्न होंगे और वे आपको आशीर्वाद देंगे।

हनुमान जी को चढ़ाएं ये चीजें

हनुमान मंदिर जाएं और प्रसाद (लड्डू या चना) के साथ सिंदूर, चोला, लाल फूल और लाल झंडा चढ़ाएं। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और भक्त के सभी कष्ट दूर करते हैं।

गरीबों को दान करें

मंगलवार के दिन मंदिर के बाद भक्त को गरीबों को भोजन कराना चाहिए या यथाशक्ति अन्न दान करना चाहिए। इसके साथ ही लाल वस्त्र और बादाम का दान करना शुभ होता है।

पान का बीड़ा चढ़ाएं

अगर आप धन की कामना रखते हैं तो मंगलवार के दिन हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाएं। ध्यान रहे कि यह पान मीठा होना चाहिए और इसमें चूना, सुपारी और तंबाकू नहीं डालना चाहिए। मान्यता है कि इससे भक्त के शत्रुओं का नाश होता है।

राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें

हनुमान मंदिर में जाकर उनकी मूर्ति के सामने बैठकर राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और वे भक्तों के सभी कष्टों को क्षण भर में दूर कर देते हैं।

About the Author:

Akshay Thakur Writter

Akshay Thakur

More Articles from Akshay