Header Banner

Sawan Shivratri 2024: When will Sawan Shivratri be celebrated?

Ravi pic By - Wednesday, Jul 31, 2024
Last Updated on Jul 31, 2024 02:24 PM

Kab Hai Sawan Shivratri 2024 Date

धार्मिक मान्यता के अनुसार मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से साधक को सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलती है। सावन में पड़ने वाली शिवरात्रि का बेहद खास महत्व है क्योंकि यह पर्व महादेव के प्रिय महीने में पड़ता है। इस दिन व्रत करने से जातक को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।

sawan shivratri 2024 date

Sawan Shivratri 2024 Date and Shubh Muhurat

पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 02 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी और इसके अगले दिन यानी 03 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में सावन शिवरात्रि का पर्व 02 अगस्त को मनाया जाएगा।

Masik shivratri Puja Vidhi

मासिक शिवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर देवी-देवताओं का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें। इसके बाद स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। अब सूर्य देव को जल अर्पित करें। मंदिर की सफाई करें और चबूतरे पर साफ कपड़ा बिछाएं। अब भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति स्थापित करें। कच्चे दूध, गंगाजल और जल से भगवान शिव का अभिषेक करें और बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि चढ़ाएं। देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें और शिव मंत्रों का जाप करें। शिव चालीसा का पाठ करना बहुत लाभकारी होता है। अंत में खीर, फल और हलवे का भोग लगाएं और लोगों में प्रसाद बांटें।

Masik Shivratri Puja Samagri List

  • फूल
  • बेल पत्र
  • चंदन
  • शहद
  • दही
  • देसी घी
  • धतूरा
  • रोली
  • दीपक
  • पूजा के बर्तन
  • गंगाजल और साफ जल

Sawan Shivratri Upay

विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए सावन सोमवार को महादेव का अभिषेक करें। साथ ही शीघ्र विवाह होने की प्रार्थना करें। यह टोटका करने से विवाह में आ रही बाधा दूर हो जाती है।

About the Author:

Ravi Thakur Writter

Ravi Thakur

More Articles from Ravi