Header Banner

UP sarkar ne 6 bhartiya khiladiyon ko di Naukri

Ravi pic - Thursday, Jun 26, 2025
Last Updated on Jun 26, 2025 05:27 PM

भारत के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी नौकरी मिली है, लेकिन वह अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है। उनके साथ ही राज्य सरकार ने 6 और खिलाड़ियों को अलग-अलग विभागों में नियुक्त करने का फैसला किया है। इन सभी खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के लिए पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है और अब उनके योगदान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें सरकारी सेवा में जगह दी जा रही है।

uttar pradesh sarkar ne in 7 khiladiyon ko di sarkari Naukri

हाल ही में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश सरकार की चयन समिति की बैठक हुई, जिसमें 7 खिलाड़ियों को उनके योगदान के कारण विभिन्न विभागों में नियुक्त करने की संस्तुति की गई है। इन सभी खिलाड़ियों की भर्ती सीधी चयन प्रक्रिया के तहत की गई है, जो केवल अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों पर ही लागू होती है।

khiladiyon ko kaun sa pad diya gaya?

1. रिंकू सिंह – (क्रिकेटर)

  • पद - बेसिक एजुकेशन ऑफिसर
  • विभाग - शिक्षा विभाग

2. प्रवीण कुमार - (पैरा एथलीट)

  • पद - डिप्टी एसपी (SP)
  • विभाग - गृह विभाग

3. राजकुमार पाल - (हॉकी खिलाड़ी)

  • पद - डिप्टी एसपी(SP)
  • विभाग - गृह विभाग

4. अजीत सिंह - (पैरा एथलीट)

  • पद - जिला पंचायती राज अधिकारी
  • विभाग - पंचायती राज विभाग

5. सिमरन - (पैरा एथलीट)

  • पद - जिला पंचायती राज अधिकारी
  • विभाग - पंचायती राज विभाग

6. प्रीति पाल - (पैरा एथलीट)

  • पद - खंड विकास अधिकारी
  • विभाग - ग्रामीण विकास विभाग

7. किरन बालियान - (एथलीट)

  • पद - क्षेत्रीय वन अधिकारी
  • विभाग - वन विभाग

उत्तर प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों की नियुक्ति तो कर दी है, लेकिन संबंधित विभागों के नियमों के अनुसार खिलाड़ियों को अगले सात साल के अंदर अपने विभाग की सभी पात्रताएं पूरी करनी होंगी, ताकि उन्हें नौकरी में आगे पदोन्नति मिल सके। अगर वे ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उन्हें पदोन्नति के योग्य नहीं माना जाएगा। सरकार की ओर से नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके चलते रिंकू सिंह को दस्तावेज के लिए पत्र भी भेजा गया है।

Also Read in Hindi: Will the fifth season of Panchayat come or not?

About the Author:

Ravi Thakur Writter

Ravi Thakur

Hello! I'm Ravi Thakur. Sports and cinema are both passions for me.

I've been working with Possible11 for the past two years. Here, I write the latest sports news and blogs on cricket and football. My goal is to bring you accurate and reliable information about every match.

Along with sports, I'm also a movie buff—it's a personal interest of mine. I closely follow every Bollywood and Hollywood release, so I bring you accurate movie insights and entertainment articles.

Stay tuned for sports updates and all the news from the world of cinema

More Articles from Ravi