Ipl 2026 yuzvendra chahal life changes after quitting alcohol

By Guest
May 24, 2026

Photo Credit: PTI

पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने हाल ही में शराब छोड़ने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों को लेकर खुलकर बात की.

युजवेंद्र चहल ने हरलीन देओल के साथ पंजाब किंग्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए ‘Kandid with Kings’ पॉडकास्ट में खुलकर बातचीत की.

इस दौरान चहल ने शराब छोड़ने, डिप्रेशन से जूझने और क्रिकेट से जुड़े हल्के-फुल्के किस्सों पर बात की.

बातचीत की शुरुआत में हरलीन ने पूछा, 'आपने शराब छोड़ दी है, है ना?' इस पर चहल ने कहा, 'मुझे लगता है कि ये मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला था.

चहल ने कहा, 'इसे अपनी जिंदगी से हटाने के बाद मैं कह सकता हूं कि मेरी लाइफ पूरी तरह बदल गई है. अब मैं अपने परिवार और दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताता हूं.

इस आईपीएल सीजन पंजाब किंग्स के लिए चहल ने 13 मैचों में 10 विकेट लिए हैं. युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 231 विकेट लिए हैं.

See More Stories