IPL में सबसे ज्यादा बार 250 रन बनाने वाली टीमें, SRH का दबदबा

By Aditya
May 23, 2026

SRH की तूफानी बल्लेबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की और बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगाया.

हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाने में कामयाब रही. इस दौरान ईशान किशन ने 79 रन, अभिषेक शर्मा ने 56 रन और हेनरिक क्लासेन ने 51 रन बनाए.

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में छठी बार 250 रन का आंकड़ा पार किया. वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 250 रन बनाने वाली टीम है.

सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा कोई भी टीम आईपीएल में 3 बार से ज्यादा 250 रन नहीं बना सकी है.

सनराइजर्स हैदराबाद के बाद इस लिस्ट में आरसीबी और पंजाब का नाम है. इन टीमों ने 3-3 बार 250 रन का आंकड़ा पार किया है.

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें भी 2-2 बार 250+ रन बनाकर इस लिस्ट में शामिल हैं.

See More Stories