By Guest
May 24, 2026
Photo Credit: PTI
अर्जुन तेंदुलकर को शनिवार (23 मई) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में पहली बार मौका मिल ही गया.
अर्जुन ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए डेब्यू पर शानदार गेंदबाजी की. पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अर्जुन ने चार ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट हासिल किया.
अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार यॉर्कर पर प्रभसिमरन सिंह को आउट कर इस आईपीएल सीजन का पहला विकेट लिया.
हाई-स्कोरिंग मैच में दबाव के बावजूद अर्जुन ने शानदार संयम और आत्मविश्वास दिखाया. अर्जुन के इस प्रदर्शन के लिए उनकी बहन सारा तेंदुलकर बेहद खुश हुई और तारीफ भी की.
सारा तेंदुलकर ने मैच के बाद इंस्टाग्राम पर अपने छोटे भाई अर्जुन के लिए भावुक पोस्ट शेयर किया.
सारा ने लिखा, 'तुम दुनिया की हर खुशी के हकदार हो, मेरे छोटे भाई. तुम्हारी मेहनत, दबाव को संभालने की क्षमता और लंबे इंतजार के दौरान दिखाए गए धैर्य पर मुझे बेहद गर्व है. लव यू हमेशा'.
सारा तेंदुलकर का पोस्ट