By Aditya
May 10, 2026
मेष राशि:- आज शानदार दिन हो सकता है, मेहनत का फल आशा से ज्यादा मिलेगा. कुटिल लोगों के प्रति सावधान रहना होगा. नए भावनात्मक रिश्तों में धैर्य दिखाने की आवश्यकता रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं.
वृषभ राशि:- आज दिन दृष्टिकोण में बदलाव का असर कार्यों में दूसरों के सहयोग के रूप में मिलेगा. प्रेम संबंधों में जुड़ाव की धीमी प्रगति से अप्रसन्नता रहेगी. आकस्मिक आय के योग हैं. अवसरों पर नजर रखनी होगी
मिथुन राशि:- आज पुराने निवेश के निराशाजनक प्रदर्शन से चिंतित रह सकते हैं. भावनात्मक संबंधों में गलतफहमियां बढ़ने से रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं.
कर्क राशि:- आज सामूहिक प्रयासों से बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं. पारिवारिक विवादों को सुलझाने का श्रेय मिलेगा। नकारात्मक लोगों से दूरी बनानी होगी.
सिंह राशि:- आज सही समय पर मित्रों की मदद मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी. विरोधियों को कूटनीति से परास्त करेंगे.
कन्या राशि:- आज गतिविधियां बढ़ेंगी. परिणाम तुरंत मिलने से मनोबल ऊंचा रहेगा. शिक्षार्थियों को गुरुजनों का सहयोग मिलने से कठिनाइयां दूर होंगी. पूर्व में किए गए परिश्रम का अच्छा फल मिलने की संभावना बनेगी
तुला राशि:- आज विलासिता की वस्तुओं पर खर्च हो सकता है. व्यर्थ की बहस रिश्तों में अनचाहा तनाव ला सकती है. उच्च अधिकारियों से बातचीत में सावधानी बरतनी होगी. इंटरव्यू में सफलता हासिल हो सकती है.
वृश्चिक राशि:- आज कार्य की दिशा बदलेगी. सार्वजनिक हित के कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं. दूसरों की मदद करके पुण्य कमाने के अवसर मिलेंगे. मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे. जॉब में बदलाव के
धनु राशि:- आज कार्यस्थल पर अतिरिक्त दायित्व संभालने पड़ सकते हैं. उच्च अधिकारी हावी होने का प्रयास करेंगे. मानसिक तनाव रह सकता है. यात्रा के योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा.
मकर राशि:- आज प्रतिस्पर्धा में टिके रहेंगे. नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं. पूर्व अनुमान सही साबित होने से आर्थिक लाभ बढ़ने की संभावना है. पारिवारिक जीवन में महत्व मिलेगा. दूसरों के कार्यों में हस्तक
कुंभ राशि:- आज संभलकर कार्य करने का दिन है. दूसरों को आगे रखकर नीति बनाना अच्छा विकल्प हो सकता है. उच्च अधिकारियों से टकराव टालना बेहतर रहेगा. साथी से मुलाकात भावनात्मक रूप से परिपूर्ण करेगी.
मीन राशि:- आज दोपहर बाद स्थितियां बेहतर होंगी. कार्यों की गति बढ़ेगी. मनमाफिक परिणाम मिल सकते हैं, धैर्य रखना होगा. समय पर मदद मिलने से राहत महसूस करेंगे. जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाना उचित रहेगा.