आज का राशिफल 09 मई तुला सहित इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क

By Aditya
May 09, 2026

मेष राशि:- आज नई प्रॉपर्टी लेने का विचार बन सकता है और लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने की कोशिश भी करेंगे.

वृषभ राशि:- आज दिन की शुरुआत में मानसिक तनाव और सेहत में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आप बेहतर महसूस करेंगे.

मिथुन राशि:- आज नया वाहन लेने का मन बन सकता है और समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी, पुराने लेन-देन फिर से सिरदर्द बन सकते हैं.

कर्क राशि:- आज किस्मत आपका पूरा साथ दे रही है, जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलने के पूरे योग हैं.

सिंह राशि:- नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है. मेहनत पर भरोसा रखें और गलत रास्तों से दूर रहें, वरना बाद में परेशानी बढ़ सकती है.

कन्या राशि:- आज भागदौड़ से भरा रहेगा और कुछ कामों में अड़चनें आ सकती हैं, सेहत में उतार-चढ़ाव आपको परेशान कर सकता है.

तुला राशि:- आज सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा, नए लोगों से पहचान बढ़ेगी, लेकिन सतर्क रहें क्योंकि हर कोई आपका शुभचिंतक नहीं होगा. उधार लेने से बचें, वरना चुकाने में परेशानी होगी.

वृश्चिक राशि:- आज धन लाभ के अच्छे संकेत हैं और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अलग पहचान बनेगी और यात्रा से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा मिल सकता है.

धनु राशि:- आज पुराने दोस्त से मुलाकात आपको खुशी देगी. घर के कामों में लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है.

मकर राशि:- आज किसी दोस्त से खुशखबरी मिल सकती है. परिवार के साथ किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा.

कुंभ राशि:- आज कुछ मामलों में सावधानी रखना जरूरी होगा. आपका मज़ाकिया और हल्का-फुल्का स्वभाव घर और सामाजिक जीवन में माहौल को बेहतर बनाएगा.

मीन राशि:- आज सावधानी से धीरे-धीरे आगे बढ़ने, हेल्दी आदतें बनाने और छोटी-छोटी सफलताओं का आनंद लेने की सलाह दी जाती है.

See More Stories