हनुमान जयंती पर बजरंगबली को लगाएं इन चीजों का भोग, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

By Aditya
April 01, 2026

इस दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था, जिसे पूरे धूम धाम से हनुमान जयंती के रूप में मनाया जाता है. इस दिन पूरी श्रद्धा से हनुमान जी पूजा की जाती है.

हनुमान जयंती के दिन भक्त उन्हें उनकी मनपसंद भोग अर्पित करते हैं, जिससे बजरंग बली प्रसन्न होते हैं तो चलिए जानते हैं हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को भोग लगाएं.

बजरंगबली को बेसन या मोतीचूर के लड्डू सबसे अधिक प्रिय होते हैं, इस दिन बेसन के लड्डू जरूर चढ़ाए, ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होंगे और आपकी मनचाही इच्छा पूरी करेंगे

हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगा सकते हैं, ऐसा करने से घर में शांति और सुख-समृद्धि आएगी

हनुमान जी को केला बहुत पसंद है इस दिन केले का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है

हनुमान जी को मीठे पान बहुत अच्छे लगते हैं इस खास अवसर पर पान का बीड़ा भोग लगाने से जल्दी प्रसन्न होते हैं और सारी इच्छाएं पूरी करते है

घी,आटा और गुड़ से बना चूरमा हनुमान जी का पसंदीदा भोग है, इस दिन बजरंगबली को चूरमा जरूर चढ़ाएं

See More Stories