By Guest
July 19, 2026
Photo: Social Media, News
FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना के बीच 20 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 12.30 बजे से न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में लियोनेल मेसी और लैमिन यामाल पर नजरें
2007 में लियोनेल मेसी ने एक चैरिटी फोटोशूट के दौरान 6 महीने के लैमिन यामाल को गोद में उठाया और नहलाया था.
यह तस्वीर 2007 में Barcelona, UNICEF और स्पेनिश अखबार Sport के चैरिटी कैलेंडर शूट के दौरान ली गई थी.
दरअसल यामाल की मां ने एक रैफल (लॉटरी) जीती थी, जिसके बाद उनकी मुलाकात युवा मेसी से हुई थी.
2024 में यामाल के पिता ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी. इसके बाद यह फोटो दुनिया भर में वायरल हो गई.
लियोनेल मेसी ने लैमिन यामाल के साथ इस वायरल फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
मेसी ने कहा, 'यामाल के साथ वह तस्वीर... और अब उसी बच्चे के खिलाफ मैं वर्ल्ड कप फाइनल खेलने जा रहा हूं. तब वह सिर्फ एक बच्चा था. यह सचमुच अविश्वसनीय है'.
39 वर्षीय लियोनेल मेसी अर्जेंटीना की कप्तानी करेंगे, जबकि 19 वर्षीय लैमिन यामाल स्पेन की सबसे बड़ी उम्मीद होंगे. दोनों पहली बार किसी आधिकारिक मैच में आमने-सामने होंगे.
जो तस्वीर कभी एक चैरिटी शूट का हिस्सा थी, वही आज फुटबॉल इतिहास की सबसे यादगार तस्वीरों में शामिल है.