By Aditya
May 14, 2026
आईपीएल 2026 के 57वें मैच में विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक शानदार पारी खेली. इस पारी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
पिछले 2 मैचों में खाता नहीं खोलने वाले विराट कोहली ने इस मुकाबले में 32 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने 9वीं बार फिफ्टी लगाई.
इस पारी के साथ वह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए.
विराट कोहली ने रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर और सुरेश रैना को पीछे छोड़ा. इन तीनों खिलाड़ियों के 8-8 बार ऐसा किया था.
विराट कोहली ने इस पारी के दौरान आईपीएल 2026 में अपने 400 रन भी पूरे कर लिया. उन्होंने आईपीएल में 12वीं बार एक सीजन में 400+ रन बनाए.
विराट कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज 9 से ज्यादा बार 400+ रन नहीं बना सका है