By Aditya
March 30, 2026
इस साल यह 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती मनाई जाएगी. इस दिन भक्त पूरे विधि-विधान से हनुमान जी पूजा अर्चना करते हैं.
हनुमान जयंती के दिन कुछ चीजों को घर लाना बेहद शुभ माना जाता है, कहा जाता है इसे घर लाने से घर में पॉजिटिव ऊर्जा और खुशहाली बढ़ती है. तो चलिए जानते है क्या खरीदें.
हनुमान जन्मोत्सव के शुभ दिन पर आप गदा खरीद सकते हैं. हनुमान जी को गदा प्रिय है ऐसे में आप मंदिर में इसे लाकर रख सकते हैं, इससे हनुमान जी प्रसन्न होंगे.
हनुमान जन्मोत्सव पर आप अपने घर के लिए वानर की प्रतिमा चाहे तो मूर्ति या फोटो ला सकते हैं, क्योंकि भगवान हनुमान को वानर रूप माना जाता है.
भगवान हनुमान को सिंदूर अत्यंत प्रिय माना जाता है. कहा जाता है सिंदूर हनुमान जी का राम जी के प्रति प्रेम,भक्ति और समर्पण प्रतीक है.
हनुमान जयंती के दिन तांबे का छोटा कुल्हाड़ा या फरसा लाना शुभ होता है, ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा को दूर होगी और ग्रहों की स्थिति भी अच्छी होगी.
हनुमान जी को लड्डू बहुत पसंद है इस खास दिन पर उन्हें बेसन या बूंदी के लड्डू जरूर चढ़ाएं. इससे हनुमान जी प्रसन्न होंगे.