राजपाल यादव की वह कौन सी गलती थी, जिसकी वजह से उन्हें तिहाड़ जेल जाना पड़ा?

By Aditya
February 12, 2026

बॉलीवुड के नामी एक्टर राजपाल यादव मुश्किल में हैं. एक फिल्म में उन्हें इतना तगड़ा घाटा हुआ कि वो जेल तक पहुंच गए. दरअसल, साल 2010 में राजपाल यादव ने एक फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए मुरली प्रोजेक

एक्टर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई, जिसकी वजह से उन्हें तगड़ा नुकसान हुआ. घाटे की वजह से राजपाल यादव पैसे लौटा नहीं पाए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजपाल ने 7 चेक तो दिए, मगर सभी बाउ

चेक बाउंस होने और पैसे ना लौटाने की वजह से राजपाल पर लीगल एक्शन हुआ. अप्रैल 2018 में राजपाल को जेल जाना पड़ा था. उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई गई थी.

हालांकि, जमानत पर वो जेल से बाहर आ गए, मगर उनपर मुकदमा चलता रहा. दिल्ली हाईकोर्ट में उनकी याचिका भी खारिज हो गई. 2 फरवरी, 2026 को दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर को और राहत देने से इनकार कर दिया.

राजपाल यादव को कोर्ट ने 4-5 फरवरी, 2026 तक तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया था. पहले की तारीखों पर पेश न होने को कोर्ट ने अपमानजनक बताया था.

आखिरकार उन्होंने सरेंडर कर दिया और अब वो जेल में बंद हैं. हालांकि, राजपाल यादव अभी भी सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकते हैं. उनका परिवार इसपर निर्णय ले सकता है.

बता दें कि साल 2010 में मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने अपनी शिकायत में कहा था कि राजपाल ने फिल्म बनाने के लिए 5 करोड़ उधार लिए थे. लेकिन फिल्म रिलीज के बाद भी उन्होंने अमाउंट नहीं लौटाया.

मगर इस पूरे मामले पर राजपाल यादव का कहना था कि कंपनी ने पहले उनकी फिल्म में निवेश के लिए पैसे लगाए थे, लेकिन बाद में उसे उधार का नाम दे दिया और पैसे वापस मांगने लगे.

राजपाल का दावा था कि उन्होंने कंपनी पर भरोसा किया था, इसलिए कॉन्ट्रैक्ट ढंग से नहीं पढ़ा था. बता दें कि लोन का अमाउंट अब 9 करोड़ तक पहुंच गया है.

See More Stories