By Aditya
February 13, 2026
कब है पर्वमहाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026 को बेहद पारंपरिक और धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन शिवलिंग को लोग अलग-अलग चीजें से अभिषेक करते हैं।
अभिषेकमहाशिवरात्रि पर कोई दूध से शिवलिंग का अभिषेक करता है, तो कोई शुद्ध जल या गंगाजल से अभिषेक करते हैं।
इसके अलावा कुछ लोग शहद से भी शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग पर शहद अर्पित करने से कई तरह के लाभ जातक को मिलते हैं।
शुक्र ग्रह से संबंधज्योतिष के मुताबिक शहद का संबंध शुक्र ग्रह से है, जिसे प्रेम, ऐश्वर्य, धन-वैभव, सुंदरता और सुख-सुविधा का प्रतीक माना जाता है।
जीवन में मधुरतामान्यता है कि महाशिवरात्रि में शिवलिंग पर शहद चढ़ाते हैं, तो इससे आपके जीवन में मधुरता बनी रहती है।
ऐसे में इस शिवलिंग पर चढ़ाने से दांपत्य जीवन में मिठास आती है और दीर्घायु प्राप्त होने का आशीर्वाद मिलता है।
साथ ही शहद को चढ़ाने से घर में सुख शांति की प्राप्ति भी कर सकते हैं। आसपास की ऊर्जा सकारात्मक बनी रहती है। साथ ही आर्थिक उन्नति भी होती है।
महाशिवरात्रि के दिन सुबह स्नान के बाद साफ मन से शिवलिंग पर थोड़ा शहद अर्पित करें।
उसके बाद जल से हल्का अभिषेक कर लें। इस दौरान “ॐ नमः शिवाय” का जाप करते रहें।