Virat kohli test comeback for Red Ball - Coach hint

By Guest
May 22, 2026

Photo Credit: PTI

विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिए हुए लगभग एक साल से ऊपर हो चुका है. कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया था.

उनका टेस्ट करियर लगभग 14 साल का रहा. जब से कोहली ने टेस्ट से रिटायरमेंट लिया है तब से ही क्रिकेट फैन्स विराट से लगातार टेस्ट क्रिकेट में वापिस आने की अपील कर रहे हैं.

क्योंकि विराट के फैन्स का मानना है कि सफेद जर्सी में उनका सफर अभी भी अधूरा है, और फैन्स दोबारा उनको रेड बॉल क्रिकेट में देखना चाहते हैं

हाल ही में विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के एक ताजा बयान ने फैन्स की उम्मीदों को फिर से जगा दिया है.

एक्स्प्रेस कैफै के एक पॉडकास्ट टीज़र में राजकुमार शर्मा ने कहा, 'कई लोगों ने मुझसे कहा है कि विराट से टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने के लिए कहो, क्योंकि वह आपकी बात सुनते हैं

लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके उस जवाब की हो रही है, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने विराट से वापसी को लेकर बात की है. इस पर मुस्कुराते हुए राजकुमार ने कहा, 'हम इस बारे में बात कर रहे हैं

विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 123 मैच खेलकर 9230 रन बनाए हैं. जिसमे 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल है

कोहली ने भारत के लिए 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी की और 40 जीत के साथ वह इस फॉर्मेट में देश के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने हुए हैं

See More Stories