By Chirag
February 23, 2026
पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बेहद ज़रूरी होते हैं। लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए रोज़ाना पर्याप्त पोषक तत्व लेना जरूरी है, जिनमें प्रोटीन की अहम भूमिका होती है।
शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं, बाल झड़ने लगते हैं और त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में प्रोटीन से भरपूर आहार लेना बेहद जरूरी हो जाता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे वेजिटेरियन फूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें डाइट में शामिल करने से शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी की जा सकती है।
रोज़ाना टोफू खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी हो सकती है। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज और फॉस्फोरस जैसे जरूरी पोषक तत्व भी भरपूर होते हैं।
राजगीरा और किनोआ दोनों ही प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत हैं। इनमें फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और अन्य जरूरी पोषक तत्व होते हैं, इसलिए इन्हें रोज़ाना डाइट में शामिल करना फायदेमंद है।
शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए दाल और बीन्स का सेवन करें। इन्हें अलग-अलग तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है और कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।
बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और कद्दू के बीज प्रोटीन से भरपूर होते हैं और शरीर में इसकी कमी पूरी करने में मदद करते हैं।
हालांकि, प्रोटीन की कमी पूरी करने वाले इन वेजिटेरियन फूड्स का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।