By Aditya
May 13, 2026
मेष राशि:- आज आपके दरवाजे पर नए अवसरों की दस्तक दे सकती है। पैसों से जुड़े फैसले समझदारी से लेंगे तो लाभ की राह खुल सकती है।
वृषभ राशि:- आज गुस्से और बहस से दूरी बनाकर रखें, तभी दिन और बेहतर गुजरेगा। परिवार में शादी या शुभ समाचार का माहौल खुशियां ला सकता है।
मिथुन राशि:- आज आप खुद को बेहतर बनाने के मूड में रहेंगे और यही सोच आपको आगे बढ़ाएगी। घर में खुशखबरी का माहौल बन सकता है।
कर्क राशि:- आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत हैं। पुराने पैसों या लेन-देन का मामला दोबारा सामने आ सकता है, जिसे समझदारी से सुलझाना बेहतर रहेगा।
सिंह राशि:- आज व्यापार और निवेश दोनों में लाभ के अच्छे संकेत हैं। प्रेम जीवन में रोमांस और अपनापन बढ़ेगा, वहीं सिंगल लोगों की मुलाकात किसी खास इंसान से हो सकती है।
कन्या राशि:- आज आपकी लगन और मेहनत आपको भीड़ से अलग पहचान दिला सकती है। नौकरी में तारीफ मिलेगी और विद्यार्थी पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
तुला राशि:- आज व्यवसाय में नई योजनाएँ फायदा देने लगेंगी। गुस्से और टालमटोल से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि यही आपकी सफलता की चाबी होगी।
वृश्चिक राशि:- आज आपको पैसों और सेहत दोनों मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। और विरोधियों से सावधान रहें और बिना सोचे किसी पर भरोसा न करें।
धनु राशि:- आज सफलता आपके कदम चूम सकती है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं।
मकर राशि:- आज नए काम की योजना भविष्य में बड़ा फायदा दे सकती है। विवादों से दूरी बनाए रखना ही समझदारी होगी।
कुंभ राशि:- आज खर्च बढ़ने से चिंता हो सकती है, इसलिए बजट संभालकर चलें। पुरानी गलती से मिली सीख आपको आगे मजबूत बनाएगी।
मीन राशि:- आज सकारात्मक सोच और ऊर्जा हर काम में चमक बिखेर सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।