By Aditya
May 02, 2026
मेष राशि:- आज घर का माहौल बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहेगा. पुराने रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा. इस दिन आप यात्रा भी कर सकते हैं, जो कि सुखद रहेगी.
वृष राशि:- आज अधिक मेहनत के कारण स्वास्थ्य में कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है. वाणी पर संयम रखना आज आपके लिए बहुत जरूरी है.
मिथुन राशि:- आज का दिन सामान्य रहेगा. आप अत्यधिक कार्य के कारण शारीरिक थकावट और मानसिक चिंता से परेशान रह सकते हैं.
कर्क राशि:- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. किसी विशेष कार्य के सिलसिले में बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं.
सिंह राशि:- आज व्यवसाय में अपनों से धोखा मिल सकता है. किसी अपरिचित व्यक्ति को बड़ी रकम उधार न दें, अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है.
कन्या राशि:- आज नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को शुभ समाचार मिलेगा. और व्यापार में किसी बड़ी मदद से आपको लाभ होगा.
तुला राशि:- आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. और मानसिक तनाव आपकी सेहत पर असर डाल सकता है.
वृश्चिक राशि:- आज मौसम के बदलाव के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए आर्थिक लाभ का मार्ग प्रशस्त करेगी.
धनु राशि:- आज आपको बेहद सावधान रहना होगा. आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है.
मकर राशि:- आज व्यापार-व्यवसाय में कुछ हानि उठानी पड़ सकती है. वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें.
कुंभ राशि:- आज भूल से भी किसी को बड़ी धनराशि उधार न दें, धन अटक सकता है. और सबसे जरुरी बात वाहन को सावधानी से चलाएं.
मीन राशि:- आज आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है. और वाहन का प्रयोग बहुत संभाल कर करें, दुर्घटना की आशंका है.