ईशान किशन की शादी की चर्चा: अदिति हुंडिया संग रिश्ता

By Chirag
February 19, 2026

क्रिकेटर ईशान किशन के दादा अनुराग पांडेय ने उनकी लव स्टोरी का खुलासा करते हुए बताया कि ईशान जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने वाले हैं। आइए जानते हैं, कौन बनने वाली हैं उनकी दुल्हन…

मीडिया से बातचीत में ईशान किशन के दादा ने बताया कि ईशान जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया को पसंद करते हैं और दोनों की शादी जल्द होने वाली है।

परिवार के अनुसार, शादी इस साल के अंत या 2027 तक हो सकती है। क्रिकेट शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए तारीख तय की जाएगी। घर में इस रिश्ते को लेकर खुशी का माहौल है।

औरंगाबाद में रहने वाले ईशान किशन के दादा ने बताया कि उन्होंने पोते से अपनी आखिरी इच्छा जताई थी - बहू का चेहरा देखने की।

उसी बातचीत में ईशान किशन ने अदिति के बारे में बताया। दादा ने साफ कहा, 'ईशान की पसंद ही मेरी पसंद है।'

अदिति हुंडिया मिस डीवा 2018 की विनर रह चुकी हैं और फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में फाइनलिस्ट भी रही हैं।

अदिति हुंडिया ने कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग में करियर बनाया। उनके पिता जयपुर के कारोबारी हैं, और सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी समारोह जयपुर में होने की संभावना है, जबकि पटना या ईशान के गांव में रिसेप्शन रखा जा सकता है। ईशान ने एक बार मजाक में कहा था कि उनकी बारात फ्लाइट से जाएगी।

See More Stories