IPL 2026 शेड्यूल: RCB बनाम CSK के बीच हो सकता है नए सीज़न की शुरुआत

By Akshay
March 11, 2026

BCCI जल्द ही IPL 2026 का शेड्यूल जारी कर सकता है क्योंकि फैंस नए सीजन के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

IPL 2026, 28 मार्च से शुरू होगा और इसमें शायद एक सीज़न में सबसे ज़्यादा मैच होंगे।

BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कन्फर्म किया कि IPL 2026 के पहले फेज़ का शेड्यूल 12 मार्च तक जारी कर दिया जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB का मुकाबला अपनी राइवल CSK से हो सकता है।

पंजाब किंग्स के अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को मुलनपुर में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ करने की उम्मीद है।

कैप्टन्स का फोटोशूट 15 मार्च को नई दिल्ली में होगा, जबकि प्री-सीजन मीटिंग 25 मार्च को होगी।

See More Stories