By Chirag
February 05, 2026
अगर एक्सरसाइज का समय नहीं है, तो भी स्मार्ट लाइफस्टाइल से वजन घटाया जा सकता है।
चलिए जानते हैं कि बिना एक्सरसाइज किए वजन कैसे कम किया जा सकता है?
वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण खराब खानपान है, इसलिए अपनी डाइट सुधारें।
अपनी डाइट से तला-भुना, मीठा और पैकेज्ड जैसे हाई-कैलोरी फूड दूर रखें।
अपने खाने की प्लेट का आधा हिस्सा सब्ज़ियों से भरें और सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस लें।
चीनी, मैदा, सफेद ब्रेड और बिस्किट जैसे शुगर व रिफाइंड कार्ब्स कम करें, क्योंकि ये तेजी से वजन बढ़ाते हैं।
दिन में 8-10 गिलास पानी पीने से मेटाबॉलिज़्म बेहतर होता है और वजन कंट्रोल में मदद मिलती है।
कम नींद से वजन बढ़ाने वाले हार्मोन सक्रिय हो जाते हैं, इसलिए रोज़ 7-8 घंटे की नींद लें और तनाव कम रखें।
अगर एक्सरसाइज़ नहीं कर पा रहे हैं, तो वॉक या साइकिलिंग जैसे छोटे मूवमेंट्स अपनाएं, ये वजन घटाने में मदद करते हैं।