इस बार चैत्र नवरात्रि कितने दिनों तक चलेगी 8 या 9 कन्या पूजन कब होगा?

By Aditya
March 17, 2026

साल में चार नवरात्रि मनाई जाती हैं दो गुप्त नवरात्रियां होती है और एक शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि होती है.

चैत्र नवरात्रि को भी सनातन परंपरा में बेहद त्यंत पवित्र माना जाता है. चैत्र नवरात्रि के शुरुआत से ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है.

इस साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रही है और 27 मार्च तक मनाई जाएंगी. 19 मार्च को सुबह 6:52 मिनट से तिथि शुरू होगी.

तिथि के अनुसार, कई बार नवरात्रि आठ दिन की होती है तो कई बार 9 दिन की होती है. इस बार कितने दिन की होगी इसे लेकर लोगों में कन्फ्यूजन है.

इस बार चैत्र नवरात्रि पूरे नौ दिनों की होगी, 26 मार्च 2026 को अष्टमी का व्रत रखा जाएगा. 27 मार्च को नवमी तिथि यानी नवरात्र का समापन है.

अष्टमी पर कन्या पूजन का मुहूर्त सुबह 6.18 - सुबह 7.50 से लेकर सुबह 10.55 - दोपहर 1.59 तक है.

नवमी तिथि की बात बात करें तो नवमी तिथि को कन्या पूजन का मुहूर्त सुबह 6.17 - सुबह 10.54 से लेकर दोपहर 12.27 - दोपहर 1.59 तक है.

See More Stories