होलिका दहन 2 या 3 मार्च? रंगभरी होली को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन दूर

By Chirag
February 26, 2026

फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि 2 मार्च 2026 को शाम 5:55 बजे शुरू होकर 3 मार्च को शाम 4:40 बजे तक रहेगी।

इसी दौरान भद्रा भी रहेगी, जो 2 मार्च को शाम 5:55 बजे शुरू होकर 3 मार्च की सुबह 5:32 बजे तक चलेगी।

भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं, इसलिए होलिका दहन भद्रा समाप्त होने के बाद ही किया जाएगा।

ज्योतिषियों के अनुसार, 3 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:22 बजे से रात 8:50 बजे तक रहेगा।

ज्योतिषियों के अनुसार, 3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण दोपहर 3:21 बजे से शाम 6:46 बजे तक रहेगा।

यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा, और इसका सूतक काल सुबह 6:20 बजे से शुरू हो जाएगा।

इसी कारण 3 मार्च को रंग नहीं खेले जाएंगे, और 4 मार्च को रंगभरी होली मनाई जाएगी।

See More Stories