By Guest
July 29, 2026
Photo Credit: PTI
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इसमें हरमन पंजाब स्थित अपने गांव के पास वर्कआउट के बाद स्थानीय बच्चों के साथ क्रिकेट खेलती और उनसे बातचीत करती नजर आ रही हैं.
हरमनप्रीत सुबह की रनिंग और वर्कआउट खत्म करने के बाद सीधे उन बच्चों के पास पहुंचीं, जो उन्हें देखने के लिए मैदान के किनारे इंतजार कर रहे थे.
उन्होंने बच्चों को निराश नहीं किया और उनके साथ क्रिकेट खेलने का फैसला किया. हरमनप्रीत को अपने बीच देखकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
किसी ने उनके साथ बल्लेबाजी की, किसी ने गेंदबाजी, तो किसी ने उनके साथ तस्वीरें और वीडियो भी बनाईं.
दुनिया की सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिनी जाने वाली हरमनप्रीत ने यहां किसी स्टार की तरह नहीं, बल्कि अपने गांव की बेटी की तरह समय बिताया.
इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स लगातार हरमनप्रीत की तारीफ कर रहे हैं. Photo: Instagram/imharmanpreet_kaur
फैन्स लिख रहे हैं कि असली महान खिलाड़ी वही होता है, जो सफलता मिलने के बाद भी अपनी जड़ों को नहीं भूलता.Photo: Instagram/imharmanpreet_kaur