By Aditya
March 25, 2026
इस साल 26 मार्च 2026 को राम नवमी मनाया जाएगा, नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे से शुरू होगी और 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे समाप्त होगी.
इस दिन को भगवान विष्णु के सातवें अवतार यानि भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है.
राम नवमी के दिन भगवान राम की विधिवत पूजा करने से उनका आशीर्वाद मिलता है, साथ ही कुछ उपाय करने से मनचाहे फल और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है.
राम नवमी के दिन सुबह स्नान करके विधिविधान से राम लला की पूजा करें और फिर रामचरितमानस के बालकांड का पाठ करें. इससे जीवन में सकारात्मकता आएगी.
राम नवमी के दिन 11 बार राम रक्षा स्तोत्र का पाठ अवश्य करें. यह सुरक्षा कवच की तरह काम करता है, इससे हर काम में सफलता मिलेगी.
श्री राम तुलसी से प्रसन्न होते हैं, राम नवमी के दिन उन्हें 108 तुलसी की पत्ती से बना माला जरूर चढ़ाएं, इससे हर मनोकामना पूरी होती है.
रामनवमी के दिन नहा धोकर 108 बार राम नाम का जाप करें, इससे जीवन में सुख शांति का वास होता है.